Jharkhand

रांचीः कनहर बराज परियोजन में देरी पर हाईकोर्ट की सख्त नाराजगी कहा, पलामू और गढ़वा की जनता पानी की समस्या से रही है जूझ, सरकार को जनता के समक्ष देना होगा जवाब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांचीः कनहर बराज परियोजन में देरी पर हाईकोर्ट की सख्त नाराजगी कहा, पलामू और गढ़वा की जनता पानी की समस्या से रही है जूझ, सरकार को जनता के समक्ष देना होगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः कनहर बराज परियोजना अब तक शुरू नहीं होने पर शुक्रवार को हाईकोर्ट ने फिर एक बार नाराजगी जतायी और सख्त टिप्पणी की। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने कहा कि परियोजना में हो रही देरी पर सरकार को जनता के समक्ष जवाब देना होगा। पलामू और गढ़वा की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है। इन जिलों में वर्षों से अकाल की स्थिति रहती है। लंबे समय से कनहर बराज परियोजना की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। यहां तक कि कनहर बराज के लिए जमीन अधिग्रहण, वन भूमि का क्लीयरेंस, एनवायरमेंट क्लीयरेंस आदि का काम तक पूरा नहीं हो सका है।

See also  Neha Singh Rathore को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, RSS के निक्कर वाले मामले में उनपर चलेगा मुकदमा

कोर्ट ने राज्य सरकार को कनहर बराज परियोजना के देरी का कारण बताने के साथ-साथ कनहर बराज प्रोजेक्ट को लेकर अब तक की गयी कार्यवाही दो सप्ताह में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार के लचीले रुख के कारण केंद्र सरकार से फंड भी अब तक आवंटित नहीं हो सका है। पहले राज्य सरकार को कनहर बराज के अधूरे काम को पूरे कर लेना चाहिए था, फिर फंड के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए था। कोर्ट ने मौखिक कहा कि वर्ष 2010 में भी राज्य सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पांच साल का समय मांगा गया था, वर्ष 2024 में भी आठ साल का समय मांगा जा रहा है। यह जनहित याचिका शुरू हुए 14 साल से अधिक का समय बीत चुका है। राज्य सरकार को कनहर बराज परियोजना की सारी बाधाओं को जल्द पूरा कर इसका निर्माण करना था।

See also  Manipal-Tata मेडिकल कॉलेज में नामांकन को लेकर हाईकोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित


पूर्व की सुनवाई में कोर्ट के आदेश पर मुख्य सचिव, जल संसाधन सचिव,वन सचिव और वित्त सचिव हाजिर हुए थे। कोर्ट ने उनसे मौखिक कहा था कि वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने पांच साल में इस परियोजना को पूरी होने का टाइमलाइन दिया था, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को कनहर बराज परियोजना पूरा करने को लेकर समय सीमा प्रस्तुत करने को कहा था। बता दें कि गढ़वा, पलामू के लोगों को पानी उपलब्ध करने के लिए कनहर बराज का निर्माण पूरा करने का आग्रह करते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई ह

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment