high court news

हाईकोर्ट का निर्देश- शहर के स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के निकट शराब की बिक्री पर लगाएं रोक

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के एससपी से कहा है कि शहर में स्कूल और मंदिरों के निकट किसी भी हाल में शराब की बिक्री नहीं होने देने का निर्देश दिया है। इन स्थानों के निकट बार खोला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सोमवार को नशे के कारोबार मामले में स्वत: संज्ञान लिए मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह बात कही। सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी और रांची के एसएसपी अदालत में हाजिर थे।अदालत ने कहा कि उत्पाद विभाग के साथ-साथ पुलिस की भी यह जिम्मेवारी है कि रांची शहर में अवैध ढंग से शराब की बिक्री न हो। कोर्ट ने मौखिक कहा कि यह रांची की तुलना मुंबई और गोवा से नहीं की जा सकती। यहां के बार एवं रेस्टोरेंट को नियंत्रित करना होगा, ताकि सामाजिक दायित्व का समुचित निर्वहन हो सके।

See also  झारखंड हाई कोर्ट ने लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर लगाई रोक, जानें त्योहारों को लेकर क्या है निर्देश

देर रात तक बार एवं रेस्टोरेंट खुला रहने से अप्रिय घटना होने की आशंका ज्यादा रहती है। पुलिस की पीसीआर वैन रात में शराबियों एवं आपराधिक तत्वों पर नजर रखे। अदालत ने डीजीपी को निर्देश दिया कि अफीम, चरस, गांजा सबित अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए एसओपी बनाएं। पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आपसी सहयोग से झारखंड में अफीम की खेती नष्ट करने के लिए कार्रवाई करें। कोर्ट ने कहा कि खूंटी सहित राज्य के कई जिलों में जंगलों में अफीम की खेती होती है। सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से पुलिस और एनसीबी को-ऑर्डिनेशन से इसका पता लगाकर इन्हें नष्ट करने की कार्रवाई करें।

See also  12वीं रिजल्टः हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में सीबीएसई को संशोधित रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment