high court news

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 31 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है। प्रार्थी कुंज बिहारी व अमितोष महतो ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि 14 जून की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को गलत सवाल दिए गए और सवाल भी पाठ्यक्रम से बाहर के थे। पंचपरगनिया एवं कुरमाली के पेपर में सवाल गलत दिए गए। यह परीक्षा दो कैटेगरी में ली गयी थी।

पहले कैटेगरी पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक और दूसरी कैटेगरी छठी से आठवीं कक्षा तक की थी। लेकिन अभ्यर्थियों को जो सवाल मिले वह ठीक उल्टा थे। पहले से पांचवी कक्षा के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को छठी से आठवीं वाले और छठी से आठवीं की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के सवाल मिले। ऐसे सवालों की संख्या लगभग 50 है।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  HC News: अस्पताल पर गोलीबारी मामला: हाईकोर्ट से मुख्य आरोपी संटू सिंह को मिली जमानत, 15 दिन का विलंब भी हुआ माफ
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment