high court news

Court News: शादीशुदा पुलिसवाला रह रहा था लिव-इन में, HC ने सेवा नियमों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 15 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand-police
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Court News: झारखंड हाई कोर्ट ने सेवा नियमों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एक शादीशुदा पुलिसकर्मी लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पार्टनर द्वारा उसके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

कोर्ट ने कहा कि हालांकि पुलिसकर्मी को इस लिव-इन पार्टनर द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में बरी कर दिया गया था, लेकिन यह सेवा से उसकी बर्खास्तगी को रद्द करने का आधार नहीं है। झारखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को बरकरार रखा, जो शादीशुदा था लेकिन किसी अन्य महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था।

जस्टिस डॉ. एसएन पाठक ने कहा कि हालांकि पुलिस अधिकारी को इस लिव-इन पार्टनर द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में बरी कर दिया गया है, लेकिन यह सेवा से उसकी बर्खास्तगी को रद्द करने का आधार नहीं हो सकता है।

See also  नए आपराधिक कानूनों में बदलाव की जानकारी के लिए सेमिनार की जरूरत, जिला बार संघों को भेजा पत्र- New Law in India

कोर्ट ने कहा, “यह एक पुलिसकर्मी के लिए अशोभनीय है जो पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ लिव-इन-रिलेशन में था। यह उन नियमों का भी उल्लंघन है जिसके तहत याचिकाकर्ता की सेवा शर्तें संचालित होती हैं।” पुलिसकर्मी की लिव-इन पार्टनर द्वारा उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के बाद उसे जून 2018 में निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। हालांकि, पुलिसकर्मी ने बलात्कार के आरोप से इनकार किया, लेकिन उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता के वकील सतीश प्रसाद ने कोर्ट से कहा कि कांस्टेबल को केवल तभी सेवा से बर्खास्त किया जा सकता था, जब उस पर दो विवाह का आरोप हो। वकील ने कहा कि पुलिसकर्मी केवल लिव-इन रिलेशनशिप में था। कांस्टेबल के मामले से संबंधित झारखंड सेवा संहिता प्रावधान केवल दूसरी शादी के आयोजन से संबंधित है। इसलिए वकील ने तर्क दिया कि कांस्टेबल की बर्खास्तगी को रद्द किया जाना चाहिए।

See also  दसवीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की मूल्यांकन वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीएसई से जवाब मांगा

हालांकि राज्य की ओर से पेश वकील गौरव अभिषेक ने कहा कि कांस्टेबल पहले से शादीशुदा होने के बावजूद अवैध संबंध में पाया गया था। राज्य ने दलील दी कि यह झारखंड सेवा संहिता और झारखंड पुलिस मैनुअल का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि यह माना गया कि पुलिसकर्मी का अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। याचिकाकर्ता ने स्वयं स्वीकार किया है कि वह किसी महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में था।

याचिकाकर्ता की यह स्वीकारोक्ति कि वह पत्नी के अलावा एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था, झारखंड पुलिस के सेवा संहिता के नियम 23 के अनुसार, बर्खास्तगी का पर्याप्त कारण बन जाता है। इस आधार पर कोर्ट ने कांस्टेबल (याचिकाकर्ता) के खिलाफ पारित किए दंड आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment