Civil Court News

ईडी का दावा- हेमंत ने अपने ‘पावर’ का गलत इस्तेमाल किया, साक्ष्य मिटाने की कोशिश की

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 07 Feb, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया। जिसमें कहा गया है कि पहले समन के बाद ही हेमंत सोरेन ने अपने पावर का गलत उपयोग किया। इस केस से संबंधित साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की।

ईडी ने हेमंत सोरेन को आठ अगस्त 2023 को पहला समन किया गया था। 16 अगस्त को अंचलाधिकारी बड़गाईं को राज कुमार पाहन ने एक आवेदन दिया कि जमीन उनके कब्जे में है लेकिन कुछ लोगों ने अवैध तरीक से उक्त जमीन की जमाबंदी करा ली है।

उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा था। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई और अंतिम रूप से 29 जनवरी 2024 को एसएआर कोर्ट ने अंतिम रूप से राजकुमार पाहन को उक्त जमीन का मालिकाना हक दे दिया। उस वक्त ईडी की दिल्ली में छापेमारी चल रही थी।

See also  ED Court: अलकतरा घोटाले की राशि का मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में आरोपी नागवंत पांडे ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

दिल्ली स्थित आवास में मिली थी भानु प्रताप प्रसाद की चार्जशीट

बड़गाईं की उक्त विवादित जमीन से संबंधित मामले में 12 जून 2023 को भानु प्रताप प्रसाद के विरुद्ध ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी। दाखिल चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज 29 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास के कबर्ड से मिले थे। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि यह साबित करता है कि हेमंत सोरेन उक्त जमीन से संबंधित अनुसंधान से अवगत थे।

ईडी ने हेमंत कई केस में किया शामिल

ईडी ने कोर्ट को बताया है कि रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन से संबंधित कई अन्य संपत्तियों को अनुसंधान में समाहित किया गया है, जिसपर उन्होंने सही सूचना नहीं दी है। यह बरियातू की 8.5 एकड़ जमीन के अतिरिक्त है, जिसपर उनका कब्जा है। भानु प्रताप प्रसाद रिमांड पर हैं। पूछताछ में आने वाले तथ्यों से हेमंत सोरेन का सामना कराया जा रहा है।

See also  Land Scam: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी कोर्ट में पेशी आज, भेजे जाएंगे जेल
Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment