high court news

झारखंड में आयुष्मान भारत में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड में आयुष्मान भारत योजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। इसको लेकर पंकज कुमार यादव ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है और पूरे मामले की जांच सीबीआई व ईडी से कराने की मांग की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि झारखंड में आयुष्मान भारत योजना का संचालन करने वाले अधिकारियों की मिलीभगत से निजी अस्पतालों को इस योजना से संबंध करने और उनसे हटाने का खेल हुआ है। इसके लिए एक मोटी रकम भी ली गई है। इसलिए इसकी जांच जरूरी है। याचिका में इंश्योरेंस कंपनी पर सवाल खड़ा किया गया है और कहा गया है कि इस कंपनी ने भी नियमों की अनदेखी करते हुए अस्पतालों को भुगतान किया है। याचिका में अखबारों की खबरों का भी हवाला दिया गया है कि कैसे एक चिकित्सक ने एक दिन में करीब सौ ऑपरेशन कर दिया।

See also  Jharkhand News/H Court: नौकरशाही की सुस्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, दो हफ्ते में इंजीनियरिंग नियम संशोधन का आदेश, अगली सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर

याचिका में सीबीआई, ईडी के अलावा झारखंड के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment