मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अवैध संबंध छुपाने में युवती का सिर काटा, अब पति-पत्नी दोषी करार; 30 नवंबर को सजा का ऐलान

ranchi civil court
---Advertisement---

रांची के अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने अवैध संबंध छुपाने में एक युवती का सिर धड़ से अलग कर जघन्य हत्याकांड में अभियुक्त शेख बेलाल एवं उसकी पत्नी अफसाना खातून उर्फ साबो खातून को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

दोनों अभियुक्त ने तीन जनवरी 2021 को साजिश रचकर चान्हो निवासी युवती सोफिया परवीन की हत्या कर दी थी। घटना को लेकर ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह हत्या अवैध संबंध को लेकर पहली पत्नी साबो खातून को तलाक देने के दबाव में की गई थी।

अवैध संबंध के चलते सोफिया परवीन की हत्या

इसके बाद अभियुक्तों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। महिला का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती स्थित खेत में दफना दिया गया था। जिसे पुलिस ने 12 जनवरी 2021 को बरामद किया था।

घटना के 12 वें दिन पुलिस ने पहले साबो खातून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भाग रहा शेख बेलाल को सिकिदिरी में ऑटो में धर दबोचा था। दोनों 15 जनवरी 2021 से लगातार जेल में ही है। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 19 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

कटा सिर को खोजने के लिए पांच लाख का इनाम

सिर कटी लाश मिलने के बाद सिर खोजने वाले को पांच लाख इनाम देने की घोषणा पुलिस प्रशासन की ओर से की गई थी। घटना स्थल पर स्निफर डॉग को भी ले जाया गया था। जंगल में सिर ढूंढने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस मुख्यालय की ओर से 15 दिन का समय मिला था।

लेकिन पुलिस ने 12 दिनों के भीतर ही पूरे मामले का उदभेदन करते हुए अभियुक्तों को भी धर दबोच लिया था। चान्हो के चटवल निवासी ने मृतक सुफिया को अपनी बेटी बताया। इसके बाद माता-पिता से डीएनए मैच कराया गया। तब जाकर इसकी पुष्टी हुई थी।

आक्रोशित भीड़ ने मुख्यमंत्री का काफिला रोका

युवती की लाश मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। इसी मामले में रांची के किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प हुई। इसमें पुलिस को भी चोटें आई थी। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।

अवैध संबंध को वैध कराने के दबाव में की गई थी हत्या

मृतक सोफिया ने अपने पति को छोड़कर शेख बेलाल के साथ अवैध रूप से रह रही थी। दोनों में अवैध संबंध था। सोफिया बेलाल की पत्नी बनना चाह रही थी। इसके लिए पहली पत्नी को तलाक देने का लगातार दबाव बनाने लगी। बेलाल के घर में मृतका एवं उसकी पत्नी के बीच बराबर टकराव होता रहता था। शेख बेलाल सोफिया को रास्ते से हटाने के लिए उसे जंगल ले गया और गला काटकर हत्या कर दी।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment