मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Teacher appointment: हाईकोर्ट ने जेएसएससी के सचिव को जारी किया शो-कॉज

jharkhand high court
---Advertisement---

Ranchi: Teacher appointment झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में संस्कृत शिक्षक नियुक्ति मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के सचिव को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें शो-कॉज जारी किया है।

अदालत ने सचिव से पूछा है कि सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता की दोबारा जांच के लिए भेजे जाने पर अब तक क्या निर्णय लिया है। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। इस संबंध में चंदन कुमार व अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इसे भी पढ़ेंः Conspiracy to topple Hemant Government: 90 दिन में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाई पुलिस, तीनों आरोपियों को मिली जमानत

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत को बताया कि संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करते हुए जेएसएससी ने अगस्त 2019 में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी थी। लेकिन राज्य सरकार ने जनवरी 2021 में 24 चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की दोबारा जांच करने के लिए जेएसएससी के पास भेज दिया।

सरकार का कहना था कि नियमावली के तहत संस्कृत में एमए की डिग्री होनी अनिवार्य है। जबकि आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में संस्कृत में बीए की डिग्री मांगी थी। इसलिए जेएसएससी के सचिव को प्रतिवादी बनाया जाए।इसके बाद अदालत ने प्रार्थी के आवेदन को स्वीकार करते हुए जेेएसएससी के सचिव को शो-कॉज जारी किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment