high court news

रजिस्ट्रार की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 06 Sep, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Registrar’s Appointment झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति के विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने काउंसिल को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इस मामले में अब 30 सितंबर को सुनवआई होगी। इसको लेकर विजय लक्ष्मी एस ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विज्ञापन को चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए विज्ञापन जारी किया गया है।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता कुमारी सुगंधा ने अदालत को बातया कि मार्च 2021 में नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। लेकिन इस विज्ञापन में इस पद के लिए अधिकतम उम्र 60 वर्ष रखी गई है।

See also  लालू यादव की जमानत पर सीबीआई का नया पैंतरा, अब जमानत पर 16 अप्रैल को सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः School Fee News: जनहित याचिका के साथ मामले की होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

नियमानुसार उक्त पद के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष होना चाहिए। इस मामले में पूर्व में हाईकोर्ट ने उम्र और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया है। इसमें भी अधिकतम उम्र 58 वर्ष रखा गया है। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद जारी विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन किया गया है।

सुनवाई के दौरान बताया गया कि इस मामले की सुनवाई लंबित रहने के दौरान काउंसिल की ओर से रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति भी कर दी गई है। जिसकी इस पर नियुक्ति की गई है। उनकी उम्र 60 साल के करीब है।

See also  HC News: 23 किलो और 206 किलो गांजा बरामदगी मामलों में दो आरोपियों की जमानत खारिज

इस पर अदालत ने काउंसिल से जवाब मांगा है कि जब यह मामले में सुनवाई चल रही थी, तो इस पद पर नियुक्ति कैस कर ली गई। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को निर्धारित की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment