मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Corona Good News: झालसा ने हर जिले में बनाया वार रूम, फ्री में मिलेंगी दवाएं और चिकित्सकीय सलाह

jharkhand legal service authority
---Advertisement---

Ranchi: कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर झालसा ने कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में इलाज को लेकर परेशान लोगों की मदद के लिए बड़ी पहल की है। लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवा उपलब्ध हो इसके लिए झालसा जिला प्रशासन के साथ मिल कर लोगों को मुश्किलें आसान करेगा। इसके लिए सभी जिलों के विधिक सेवा प्राधिकार में एक वार रूम बनाया गया है। जबकि झालसा के मुख्यालय से इस पूरी व्यवस्था मॉनटरिंग की जाएगी।

इसके लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी बनायी गयी है जिसे राज्य स्तरीय नियंत्रण और प्रबंधन सेल का नाम दिया गया है। यह सेल संक्रमितों को हर संभव मदद करेगा। कोरोना संक्रमित व्यक्ति या उनके परिवार के लोग ऑडियो और वीडियो कॉल कर सेल से मदद मांग सकते हैं। जिलास्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत एक वार रूम का गठन भी किया गया है। जिसमें जिले के सिविल सर्जन द्वारा नामित डॉक्टर, पैरा लीगल वोलेंटियर और पैरामेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाओं और ऑक्सीमीटर के साथ मौजूद रहेंगे। यह वार रूम सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक कार्य करेगा।

इसे भी पढ़ेंः Lalu Bail: पहली बार लगातार दो साल तक जेल में रहे लालू यादव, जानें किन प्रक्रिया से गुजरने के बाद होंगे रिहा

कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सेल राज्य के मुख्य सचिव स्वास्थ्य सचिव व अन्य अधिकारियों से संपर्क में रहकर अपने कार्यों का प्रभावी तरीके से निष्पादन करेंगा। साथ ही वार रूम से जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों को अधिक से अधिक सहायता और सुविधा मुहैया कराया जाएगा। वार रूम से दवाएं और ऑक्सीमीटर भी प्राप्त की जा सकेंगी। वार रूम से डॉक्टर परामर्श के साथ दवाओं की सूची भी भेजेंगे। दवा खरीदने में जो लोग सक्षम नहीं होंगे उन्हें विधिक सेवा प्राधिकार जिला प्रशासन के सहयोग से मुफ्त में दवा भी उपलब्ध कराएगा।

अत्यधिक संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पतालों में कोविड-19 सेंटर में आइसोलेशन सेंटर में जहां भी आवश्यक होगा उन्हें भर्ती कराने काम भी जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी जिला प्रशासन के सहयोग से की जाएगी। पूरे राज्य में बने वार रूम में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कॉल करके कोरोना संक्रमित से संबंधित मरीज अपनी दवा के लिए मुफ्त में चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान अगर लोग वहां पहुंच पाए, तो मुफ्त में दवा प्राप्त कर सकते हैं। यदि नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो पारा लीगल वोलेंटियर उनके घर तक दवा पहुंचाएंगे।


जिलों के हेल्पलाइन नंबर

झालसा- 9155509367
बोकारो- 9431350936, 6200753409, 9955448319, 9430379652, 9939104090
चाईबासा- 6299372994,7004743253, 8637825412
चतरा- 9955395190
देवघर- 6299927404, 7301090365,7903111827,9709239381
धनबाद- 7004625451, 6200410741
दुमका- 6434222089
गढ़वा- 7991165682, 8825336042, 7070517874, 8294922529
गिरिडीह- 7319853377, 9431941365
गोड्डा- 9472788462, 9939913958,6205368858
गुमला- 9304416372, 6207438015, 6207546853, 9304627120
हजारीबाग- 97717671075
जमशेदपुर- 9430780325, 8210688218
जामताड़ा- 6207719112
खूंटी- 9771391585
कोडरमा- 6200937857
लातेहार- 8084491195, 7294173837, 8987736366
लोहरदगा- 9431318932
पाकुड़- 748890972, 9304908167, 8987477978
पलामू- 8457269596, 9162484298, 7808285002, 9693566713
रामगढ़- 8252485344, 7277544742
रांची- 9852361365, 8757137746, 7870262883, 9334941801, 0651-2223351, 9431319907
साहिबगंज- 9471521725, 8674821281, 6299852709
सरायकेला- 6299045332, 8789888824, 7004965626, 7258012459
सिमडेगा- 7061130340, 9939986255

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

Leave a Comment