Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से पूछा- 50 फीसद से ज्यादा आरक्षण देना सही या नहीं?

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Stay on arrest of Abhishek Jha, husband of suspended IAS Pooja Singhal, accused of money laundering
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। मराठा आरक्षण (Maratha reservation) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर पूछा कि 50 फीसद से ज्यादा आरक्षण देना सही है या नहीं।

अब इस मामले में 15 मार्च से हर दिन कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। वर्ष 2018 के कानून को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने कहा कि आरक्षण के मामले पर सभी राज्‍यों को सुना जाना आवश्‍यक है।

इसलिए राज्‍य सरकारों को नोटिस जारी कर सवाल किया है कि क्‍या आरक्षण की सीमा 50 फीसद से अधिक बढ़ाई जा सकती है? मराठा आरक्षण पर सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है।

See also  तांडव विवादः अमेजन प्राइम वीडियो की अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बेटे की 18 साल नहीं, बल्कि स्नातक पूरा होने तक परवरिश करनी होगी

जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। इसमें जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस एस रवींद्र भट भी हैं।

इससे पहले अदालत ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर भी दलीलें सुनेगा कि इंदिरा साहनी मामले में ऐतिहासिक फैसला जिसे मंडल फैसला के नाम से जाना जाता है उस पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है या नहीं।

सुनवाई के दौरान सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस मामले में अनुच्‍छेद 342 A की व्याख्या भी शामिल है। ऐसे में यह सभी राज्‍यों को प्रभावित कर सकता है इसीलिए एक याचिका दाखिल हुई है।

See also  दिल्ली हाई कोर्ट ने गोपनीयता नीति की जांच के खिलाफ दाखिल व्हाट्सऐप व फेसबुक की याचिका खारिज की

इसमें कोर्ट को सभी राज्‍यों को सुनना चाहिए। मुकुल रोहतगी ने कहा कि बिना सभी राज्‍यों को सुने इस मामले में फैसला नहीं दिया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment