high court news

जेल से रंगदारी मांगने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Jharkhand High Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में जेल से मोबाइल के जरिए रंगदारी मांगने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

अदालत ने सरकार से पूछा है कि जेल में कैदियों तक मोबाइल फोन कैसे पहुंच जा रहे हैं। जेल से कैदियों का फोन इस्तेमाल करना बहुत ही गंभीर मामला है। अदालत ने सरकार को 18 दिसंबर को इस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ेंः लालू प्रसाद को जेल शिफ्ट करने की मांग पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

See also  Ranchi: एसीबी रांची के विशेष न्यायाधीश होंगे ओंकार नाथ चौधरी, जज योगेश कुमार सिंह का दुमका तबादला

इस संबंध में हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि रांची के जेलों से हाल के दिनों में अपराधियों ने कारोबारियों और अन्य लोगों से मोबाइल फोन से रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।

इन शिकायतों की जांच के बाद पुलिस भी जेल से रंगदारी मांगे जाने की बात की पुष्टि कर रही है। याचिका में अदालत से सरकार को जेल मैन्युअल का पालन करने और जेल के अंदर प्रतिबंधित समान नहीं पहुंचने को सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया।

See also  HC News: रिम्स गवर्निंग बॉडी: पूर्व जस्टिस अमरेश्वर सहाय जिम्मेदारी से मुक्त, हाईकोर्ट ने दी बैठक जारी रखने की अनुमति
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment