मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Lalu Yadav: लालू प्रसाद की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई

chara ghotala lalu prasad filed bail in jharkhand high court
---Advertisement---

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत पर अर्जेंट सुनवाई के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। लालू प्रसाद की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू की जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। लालू प्रसाद ने आधी सजा काटने के आधार पर दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत देने की गुहार लगाई है।

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि छह नवंबर यानि शुक्रवार को सुनवाई की तिथि निर्धारित करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन किया गया था। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है और जमानत पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार वाले मामले में भी आधी सजा काट ली है। इस मामले में लालू को जमानत मिलती है, तो वे जेल से रिहा हो जाएंगे।

उनके अनुसार लालू ने इस मामले में 41 माह जेल में गुजारे हैं जो सजा की आधी अवधि होती है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद को दुमका वाले मामले में सीबीआई कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। जमानत याचिका में लालू प्रसाद ने किडनी, हृदय रोग सहित 16 तरह की बीमारी होने का हवाला दिया गया है। फिलहाल उनका इलाज रिम्स के निदेशक बंगले में हो रहा है।

लालू की बीमारी व जेल में मिलने वालों की मांगी जानकारी

झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को चाईबासा वाले मामले में जमानत की सुविधा प्रदान करते हुए रिम्स से लालू की बीमारी के बारे में पूरी जानकारी मांगी थी। इसके अलावा अदालत ने जेल अथॉरिटी से पूछा था कि जेल में रहने के दौरान लालू प्रसाद से कितने लोग मिले हैं। इस मामले में कोर्ट ने छह नवंबर की तिथि निर्धारित की है। अब इसी दिन लालू की जमानत पर भी सुनवाई होगी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Leave a Comment