Civil Court News

झारखंड के कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की सजा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Oct, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Central Bureau of Investigation
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली। दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को झारखंड के कोयला ब्लॉक के आवंटन में घोटाला मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। दिलीप रे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री (कोयला) थे। इन पर 1999 में झारखंड में कोल ब्लॉक आवंटन में घोटाले का आरोप लगा था। हालांकि कोर्ट से सजा मिलने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। क्योंकि तीन साल की सजा दिए जाने पर निचली अदालत ही जमानत प्रदान कर देती है।

सीबीआई की विशेष जज भरत पराशर ने उस समय के कोयला मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रदीप कुमार बनर्जी और नित्या नंद गौतम और कास्त्रोन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (सीटीएल) के निदेशक महेंद्र अग्रवाल को भी तीन-तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित सभी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत ने सीएलटी पर 60 लाख रुपये और कास्त्रोन माइनिंग लिमिटेड (सीएमएल) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

See also  भूख से मौतः हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- राज्य में अब तक कितने लोगों की भूख से हुई मौत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment