high court news

HC News: JUVNL में 15 साल से संविदा पर काम करने वाले कर्मियों को बड़ी राहत, HC ने सभी को नियमित करने का दिया आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High court news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेयूवीएनएल) और उसकी सहयोगी कंपनियों में लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे चालकों को बड़ी राहत दी है।

जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने करीब 15 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे चालकों की सेवाओं को नियमित करने का आदेश दिया है। अदालत ने संबंधित कर्मचारियों को नियमितीकरण के साथ उसके आधार पर मिलने वाले सभी लाभ देने का भी निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि केवल यह आधार बनाकर कर्मचारियों की सेवा नियमित करने से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके पद स्वीकृत नहीं थे। कोर्ट ने माना कि लंबे समय से लगातार काम कर रहे और आवश्यक योग्यता रखने वाले कर्मचारियों का मामला अधिक से अधिक अनियमित नियुक्ति का हो सकता है, अवैध नियुक्ति का नहीं।

See also  Court News: झारखंड हाईकोर्ट से सेना के हवलदार मुकेश राय और उसके रिश्तेदार को मिली जमानत

इंद्रदेव सिंह समेत कई चालकों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं। इन सभी मामलों में समान मुद्दा होने के कारण अदालत ने सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि उन्हें पहले आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से चालक के रूप में काम पर रखा गया था। बाद में निगम ने उन्हें संविदा के आधार पर काम पर रखा। वर्ष 2008 में चयन प्रक्रिया के बाद 22 चालकों को संविदा पर लिया गया था और तब से वे लगातार काम कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना था कि जेयूवीएनएल ने वर्ष 2015 में संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नियम बनाए थे। इसके बावजूद उनके नियमितीकरण पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि समान परिस्थितियों में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। वहीं, निगम की ओर से दलील दी गई कि संबंधित चालकों के पद स्वीकृत नहीं थे और नियमितीकरण के लिए निर्धारित 10 वर्ष की सेवा संबंधी शर्त भी पूरी नहीं होती थी।

See also  Ranchi/NIA: चार पुलिसकर्मियों के मौत के घाट उतारने में संलिप्त नक्सली रंथू उरांव को एनआईए ने लिया पुलिस रिमांड पर, कोर्ट ने दी अनुमति

अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि सभी कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं, इसलिए 10 वर्ष की सेवा पूरी नहीं होने का आधार अब प्रभावी नहीं रह जाता। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक लगातार और आवश्यक सरकारी काम करने वाले कर्मचारियों की सेवा को केवल संविदा या अस्थायी नियुक्ति का नाम देकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,374 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment