Civil Court News

ED Court News: जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, 8 जून को आएगा फैसला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jun, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ED Court News: जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, 8 जून को आएगा फैसला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को पीएमएलए (PMLA) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें और बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है, जिसे 8 जून को सुनाया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस पूरे मामले की जांच के बाद हेमंत सोरेन समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर रखी है। अदालत ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को पुलिस पेपर (दस्तावेज) सौंप दिए हैं। इस बहुचर्चित जमीन घोटाले मामले में बड़गाई अंचल के राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) भानु प्रताप प्रसाद फिलहाल जेल में बंद हैं।

See also  झारखंड विधानसभा नियुक्ति की जांच करने वाले पूर्व जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन

खुद को बताया निर्दोष, 5 दिसंबर को दी थी याचिका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में खुद को पूरी तरह बेकसूर बताते हुए 5 दिसंबर को अदालत में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। उनका दावा है कि इस मामले से उनका कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। डिस्चार्ज याचिका पर 8 जून को आने वाले फैसले के बाद कोर्ट अगली न्यायिक प्रक्रिया की तरफ बढ़ेगी। इसके तहत सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप (Charges) तय किए जाने हैं।

CourtNews Desk

1,832 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment