high court news

Ranchi/H Court: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आपराधिक कार्यवाही रद्द

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Jun, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने अशोक कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। अशोक कुमार ने आपराधिक कार्यवाही रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी।


पिछले वर्ष 26 दिसंबर को झील रोड स्थित एसडीओ आवास में अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। उनको इलाज के लिए पहले बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच एसडीओ की पत्नी के मायके वालों ने लोहसिंघना थाना में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया था। इलाज के दौरान एसडीओ की पत्नी की मौत हो गई थी।

See also  CC News: सौतेले पिता की हत्या में दोषी करार बेटे को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment