high court news

बैंक को एजुकेशन लोन प्रदान करने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, लोन नहीं देने पर हाईकोर्ट में लगाया था गुहार

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 22 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यूनियन बैंक को प्रार्थी को एजुकेशन लोन प्रदान करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सुभांगी सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। इस संबंध में प्रार्थी सुभांगी सिंह ने याचिका दायर की थी। याचिका में कहा था कि प्रार्थी का नामांकन एमबीबीएस के लिए हुआ है। प्रार्थी ने एजुकेशन लोन के लिए बैंक में आवेदन दिया। लेकिन बैंक ने यह कहते हुए आवेदन रद्द कर दिया कि सह आवेदक जो की प्रार्थी के पिता हैं उनका सिबिल ठीक नहीं है। इस कारण लोन नहीं दिया जा सकता। इसके बाद प्रार्थी के कई रिश्तेदारों ने सह आवदेक बनने का प्रस्ताव दिया, लेकिन बैंक ने इसे स्वीकार नहीं किया।

See also  टी-शर्ट और टॉफी खरीद घोटाले में आपत्ति समाप्त करने पर महालेखाकार कार्यालय से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब


इसके बाद प्रार्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान सह आवेदक की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता शैलेंद्र ने अदालत को बताया कि आरबीआई और केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार एजुकेशन लोन सहजता के साथ दी जानी चाहिए। यह छात्रों की पढ़ाई और पढ़ाई के बाद होने वाले आय से छात्र को ही चुकाना पड़ता है। ऐसे में सह आवेदक के सिबिल को आधार नहीं बनाया जा सकता है। सुनवाई के बाद अदालत ने बैंक के आवेदन खारिज करने के आदेश को रद्द करते हुए प्रार्थी को लोन प्रदान करने का निर्देश दिया।

CourtNews Desk

1,848 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment