high court news

Terror Funding: TPC नक्सली बीरबल गंझू को HC से मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 10 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Terror Funding: झारखंड हाई कोर्ट से टेरर फंडिंग के आरोपी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी के नक्सली बीरबल गंझू को सोमवार को जमानत मिल गयी। जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस राजेश कुमार की ने बेंच ने जमानत प्रदान की। बीरबल करीब चार साल से ज्यादा समय से जेल में है।

बता दें कि मगध-आम्रपाली कोल परियोजना में काम करने वाली ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी के संचालकों और टीपीसी के बीच सांठगांठ से लेवी वसूले जाने का एनआईए ने खुलासा किया था। चतरा जिला के टंडवा थाना में दर्ज केस को एनआईए ने टेकओवर करते हुए जांच की तो इसमें कई खुलासे हुए।

See also  रेमडेसिविर कालाबाजारीः एसपी को सरकारी गवाह बनाने से हाईकोर्ट नाराज, SIT हेड अनिल पालटा तलब

एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों के संचालक और टीपीसी के उग्रवादियों ने हाथ मिला लिया था। इस केस में टीपीसी उग्रवादी आक्रमण , विनोद गंझू, बीरबल गंझू, कोहराम , बिंदु गंझू, व्यवसायी अमित अग्रवाल उर्फ सोनू अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सुदेश केडिया, महेश अग्रवाल समेत अन्य लोग आरोपी हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment