Civil Court News

Tender Commission Scam: मनी लांड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम कोर्ट में पेश, भेजे गए जेल

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
alamgir alam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tender Commission Scam: टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को 14 दिनों की पूछताछ के बाद ईडी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट के आदेश पर 17 मई को पूछताछ के लिए आलमगीर आलम को जेल से अपने साथ ले गई थी।

टेंडर कमीशन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ का अंतिम दिन 30 मई थी। रिमांड की अवधि पूरी होने पर गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में उनको पेश किया गया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बंद है। कोर्ट ने पिछली बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति ईडी को दे रखी है।

See also  IAS Manish Ranjan पहुंचे ED कार्यालय, मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठाकर होगी पूछताछ

30 मई को रिमांड हुई समाप्त

इसका समापन 30 मई को हो रहा है। इसको देखते हुए ईडी गुरुवार को आमलगीर आलम को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने आलमगीर आलम को पहली बार छह दिन, दूसरी बार पांच दिन एवं तीसरी बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी से अधिकतम अपने पास रखकर 14 दिनों तक ही पूछताछ एजेंसी कर सकती है। बता दें कि ईडी ने 37.37 करोड़ रुपए नकद बरामदगी मामले में 15 मई को आमलगीर आलम को गिरफ्तार किया है। 16 मई को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। अगले दिन 17 मई को ईडी पूछताछ के लिए जेल से अपने साथ ले गई।

See also  Court News: दहेज प्रताड़ना मामले में सास और देवर समेत 6 रिश्तेदारों को मिली अग्रिम जमानत
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment