Jharkhand

Scam in Jharkhand: 23 साल में भ्रष्टाचार के आरोप में दो सीएम समेत 11 मंत्री गए जेल, चार पूर्व मंत्रियों को हो चुकी है सजा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 31 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
hemant soren arrested
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Scam in Jharkhand: झारखंड राज्य बनने के 23 साल बाद दूसरा मौका है जब कोई मंत्री पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। राज्य में पहली बार भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री रहते 17 अगस्त 2009 को एनोस एक्का को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद मधु कोड़ा समेत उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे कई मंत्रियों को जेल भेज गया।

15 साल बाद दूसरी बार राज्य में भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री जेल जा रहे हैं। इस साल राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के 104 दिनों बाद उनके मंत्रिमंडल में भी रहे मंत्री आलमगीर आलम को जेल भेजा गया। ईडी ने गुरुवार को जो कोर्ट में कहा उस पर यकीन करें तो आनेवाला समय में कई और पर तलवार लटक रही है। इसमें वरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। राज्य बनने के बाद से अब तक 11 मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं।

See also  HC News: रिम्स गवर्निंग बॉडी: पूर्व जस्टिस अमरेश्वर सहाय जिम्मेदारी से मुक्त, हाईकोर्ट ने दी बैठक जारी रखने की अनुमति

भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री रहते या छोड़ते गए जेल

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे एनोस एक्का, हरिनारायण राय, भानु प्रताप शाही, कमलेश सिंह व बंधु तिर्की को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। मधु कोड़ा भी शामिल हैं। इसमें से अब तक भ्रष्टाचार एवं मनी लाउंड्रिंग के आरोप में एनोस एक्का एवं हरिनारायण राय को सजा हो चुकी है। वहीं बंधु तिर्की और दुलाल भुईयां को भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाई गई है। इसमें आगे मंत्री रहे नलिन सोरेन एवं सत्यानंद भोक्ता कृषि घोटाले में आरोपी है। मामला अभी लंबित है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment