Civil Court News

राहतः फिल्म गदर की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस की रकम 2.75 करोड़ रुपए चुकाई, अजय कुमार सिंह ने वापस लिया केस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 27 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
amisha-patel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः सुपर हिट फिल्म गदर की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को चेक बाउंस की पूरी रकम 2 करोड़ 75 लाख रुपए का भुगतान कर दी है। अंतिम किस्त के रूप में 19 लाख बकाया था। जिसे दो बार में 14 लाख और 5 लाख रुपए में भुगतान की। इस प्रकार अमीषा पटेल के खिलाफ चल रहा चेक बाउंस का मामले निष्पादन कर दिया गया। रकम पूरी मिल जाने के बाद शिकायतकर्ता ने अपने अधिवक्ता बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के माध्यम से केस वापसी का आवेदन न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में दिया। जहां मामले को निष्पादित कर दिया गया है। अमीषा पटेल को केस खत्म होने से बड़ी राहत मिली है।

See also  रांचीः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी शादीशुदा सूरज को 20 साल की सजा

इसी केस के चलते अमीषा पटेल को रांची की निचली अदालत में आकर पिछले साल सरेंडर कर जमानत लेनी पड़ी थी। अमीषा पटेल ने चेक बाउंस की कुछ किस्त निर्धारित तारीख से पहले ही भुगतान कर दी थी। 2.75 करोड़ रुपए के चेक बाउंस से जुड़े मामले में अमीषा पटेल एवं अजय कुमार सिंह के बीच बीते नौ मार्च को लगी राष्ट्रीय लोग अदालत में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद की मौजूदगी में ऑनलाइन समझौता हुआ था। इसी सुलह के तहत अमीषा पटेल ने 2.75 करोड़ में से पूर्व में 1.51 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी थीं।

See also  झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने किया झंडोत्तोलन

शेष राशि 1.24 करोड़ में से 62 लाख रुपए का भुगतान नौ मार्च को कर दी थी। जानकारी हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हुई ऑनलाइन समझौता में अमीषा पटेल में ने कहा था कि मैं आगे मुकदमा लड़ना नहीं चाहती हूं। चेक बाउंस की राशि का जल्द ही भुगतान हो जाएगा। चेक बाउंस मामले को लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment