high court news

Ranchi/H Court: लोहरदगा की तत्कालीन डीएसई को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने किया बर्खास्तगी आदेश निरस्त

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2025 11 04 at 6.32.36 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi/H Court: लोहरदगा की तत्कालीन डीएसई को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने किया बर्खास्तगी आदेश निरस्तझारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में मंगलवार को सेवा से बर्खास्त लोहरदगा की तत्कालीन डीएसई की ओर से सरकार के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को राहत प्रदान करते हुए बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में सरकार की ओर से नैसर्गिक न्याय का पालन नहीं किया गया, इसलिए सरकार का आदेश निरस्त किया जाता है। हालांकि अदालत ने विभाग को इस मामले में फिर से जांच करने की छूट प्रदान की है।इस संबंध में फरहाना खातून की ओर से हाई कोर्ट में सरकार के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

See also  पटना हाईकोर्ट ने निरस्‍त किया BPSC का फैसला, कहा- सिर्फ मूल डिग्री नहीं दे पाने पर नौकरी की उम्मीदवारी रद नहीं की जा सकती

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रेम पुजारी राय ने अदालत को बताया कि प्रार्थी वर्ष 2007-08 में लोहरदगा में तैनात थी। उस दौरान उनपर अनियमितता करने का आरोप लगा था। उनपर विभागीय कार्रवाई चलाई गई और फिर वर्ष 2016 में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। प्रार्थी की ओर से कहा गया कि उनके मामले में नैसर्गिक न्याय का पालन नहीं किया गया। उनके मामले में किसी की गवाही नहीं कराई गई। सिर्फ दस्तावेज के आधार पर ही सेवा से बर्खास्त कर देना उचित नहीं है। विभाग की ओर से यह स्वीकार किया गया कि इस मामले में किसी की गवाही नहीं हुई थी, जबकि दस्तावेज को सत्यापित करने के लिए गवाह की जरूरत पड़ती है और प्रार्थी को गवाह का प्रति परीक्षण करने का मौका मिलता है। इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों का हवाला दिया गया। जिसमें कहा गया है कि सिर्फ दस्तावेज के आधार पर किसी को सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता है। अदालत ने प्रार्थी की दलीलों को स्वीकार करते हुए सरकार के उस आदेश को निरस्त कर दिया गया, जिसमें प्रार्थी को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया था।

See also  Ranchi: विवेकानंद विद्या मंदिर के पैसे गबन मामले के आरोपी अभय कुमार मिश्रा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज कि जमानत याचिका
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment