Civil Court News

Ranchi Civil Court: युवती का सिर ढूढने में लगी थी 400 पुलिस, शेख बेलाल और उसकी पत्नी अंतिम सांस तक रहेंगे जेल में; अदालत ने सुनाई सजा

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Nov, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi Civil Court News: रांची के अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने सोफिया परवीन की सिर धड़ से अलग करने के जघन्य अपराध में अभियुक्त शेख बेलाल एवं उसकी पत्नी अफसाना खातून उर्फ साबो खातून को अंतिम सांस जेल में रहने की सजा सुनाई है।

अदालत (Ranchi Civil Court) ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। Ranchi Civil Court ने दोनों को हत्या के आरोप में 25 नवंबर को दोषी ठहराया था। सजा के बिंदु के सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई।

Ranchi Civil Court में बहस के दौरान बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने कम से कम सजा देने की मांग की। अदालत ने दोनों की बहस सुनने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों अभियुक्त ने तीन जनवरी 2021 को साजिश रचकर चान्हो निवासी महिला सोफिया परवीन की हत्या कर दी थी।

See also  निचली अदालत ने नहीं दी जमानत, कहा- पानी में तेज कार चलाई

Ranchi Civil Court ने दोनों को माना था दोषी

घटना को लेकर ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह हत्या अवैध संबंध को लेकर पहली पत्नी साबो खातून को तलाक देने के दबाव में की गई थी। इसके बाद अभियुक्तों ने धारदार दाउली से गला रेतकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। महिला का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती स्थित खेत में दफना दिया गया था।

पुलिस ने 12 जनवरी 2021 को बरामद किया था। घटना के 12 वें दिन पुलिस ने पहले साबो खातून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भाग रहा शेख बेलाल को सिकिदिरी में ऑटो में धर दबोचा था। दोनों 15 जनवरी 2021 से लगातार जेल में ही है। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 19 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था।

कटी सिर को खोजने के लिए रखा गया था पांच लाख का इनाम

सिर कटी लाश मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस को सिर खोजने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करनी पड़ी थी। घटना स्थल पर स्निफर डॉग को भी ले जाया गया था। जंगल में सिर ढूंढने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

See also  Ranchi/Liquor Scam Case: शराब घोटाले में गिरफ्तार आठवें आरोपी विधु गुप्ता को एसीबी कोर्ट से मिली जमानत, और तीन जेल में

पुलिस मुख्यालय की ओर से 15 दिन का समय मिला था। लेकिन पुलिस ने 12 दिनों के भीतर ही पूरे मामले का उदभेदन करते हुए अभियुक्तों को भी धर दबोच लिया था। चान्हो के चटवल निवासी ने मृतका को अपनी बेटी बतलाया। इसके बाद माता-पिता से डीएनए मैच कराया गया। तब जाकर इसकी पुष्टी हुई थी।

आक्रोशित भीड़ ने मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की

युवती की लाश मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। इसी मामले में रांची के किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प हुई। इसमें पुलिस को भी चोटें आई थी। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।

See also  HC ने DGP पूछा- राज्य में अपराध पर क्यों नहीं हो रहा कंट्रोल, कोर्ट में हुए थे उपस्थित

अवैध संबंधों के कारण हुई थी सोफिया की हत्या

सोफिया परवीन का शेख बेलाल के साथ अवैध संबंध था। वह उसके साथ उसके घर में रहती थी और उसने बेलाल से शादी करने का मन बनाया था। लेकिन इससे पहले वह बेलाल की पहली पत्नी अफसाना को तलाक दिलाना चाहती थी। ऐसा नहीं करने पर उसने बेलाल को अवैध हथियार रखने के मामले में जेल भेजवा दिया था।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment