Civil Court News

रांचीः जमीन फर्जीवाड़े के आरोपी प्रिय रंजन सहाय की जमानत पर एक पक्ष की बहस पूरी, अब ईडी करेगी बहस

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Sep, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद जमीन कारोबारी प्रिय रंजन सहाय की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने मामले में बहस की। कहा वह निर्दोष है, वह जमानत का हकदार है। ईडी ने एक निर्दोष का जेल में रखा है। जिसका विरोध ईडी के वकील ने किया। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अगली तारीख 11 सितंबर निर्धारित की है।

मामले में ईडी बहस करेगी। सिंतबर को सुनवाई होगी। उसकी ओर से दाखिल याचिका पर सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। लेकिन कोर्ट नहीं रहने के कारण सुनवाई टल गई। आरोपी ने गिरफ्तारी के 113 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाते हुए 9 अगस्त को याचिका दाखिल की है। ईडी ने जमीन घोटाले को लेकर बीते 16 अप्रैल को की गई छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है।

See also  Ranchi:: थाना प्रभारी, जांच अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी कोर्ट में गांजा तस्करी का आरोप नहीं कर सके साबित, दो आरोपी बरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment