Civil Court News

भरी अदालत में कत्ल के आरोपी ने जज पर फेंक दी चप्पल, मचा हड़कंप

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सत्र न्यायालय में हत्या के आरोपी ने जज पर चप्पल फेंक दिया। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान 22 साल के किरण संतोष भराम के रूप में हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस घटना की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपने वकील की अनुपस्थिति को लेकर गुस्से में यह कदम उठाया।

पीटीआई के मुताबिक, वह जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायधीश आरजी वाघमरे के समक्ष पेश हुआ और अपने मामले को दूसरे अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।

जज ने उसे सलाह दी कि वह अपने वकील के माध्यम से एक औपचारिक आवेदन दायर करें। इसके बाद जब उसका वकील अदालत में नहीं पहुंचा तो उससे नया वकील नाम देने के लिए कहा गया। सुनवाई के लिए एक नई तारीख दी गई।

See also  Ranchi: चेक बाउंस मामले में सजायाफ्ता आर्यपुरी निवासी राजेश्वर दयाल की सजा बरकरार, अपील खारिज

गुस्से में भराम ने कथित तौर पर जज की दिशा में चप्पल फेंक दी, जो लकड़ी के फ्रेम पर जा कर लगी। भराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 132 (सार्वजनिक सेवक को अपनी ड्यूटी के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या बल प्रयोग) और धारा 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment