high court news

वैवाहिक रिश्तों को लेकर झूठी शिकायत करना क्रूरता, इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Prayagraj News: Allahabad High Court makes history by completing Hindi translations of 1 lakh judgments; read them for free on the website
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पति-पत्नी अगर अपने रिश्ते से नाखुश हैं, तो उन्हें साथ रहने के लिए विवश करना क्रूरता होगी। अदालत ने यह भी कहा कि लंबे समय से अलग रह रहे जोड़े को एकसाथ लाने के बजाय उनका तलाक कर देना अधिक जनहित में है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पति की तलाक की याचिका खारिज करने के आदेश को रद कर दिया है। साथ ही दोनों के बीच हुए विवाह को भंग कर दिया है। कोर्ट ने स्थाई विवाह विच्छेद के एवज में पति को 3 महीने में एक करोड़ रुपए पत्नी को देने का भी निर्देश दिया है।

See also  High Court: पेयजल के लिए सिर्फ पाइप बिछाने से नहीं सुधरेंगे हालात, पानी को करना होगा संरक्षित -हाईकोर्ट

पति की वार्षिक आय 2 करोड़ है। कोर्ट ने कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो 6 फीसदी ब्याज देना होगा। यह आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस एसडी सिंह और जस्टिस एके एस देशवाल की खंडपीठ ने अशोक झा की प्रथम अपील को स्वीकार करते हुए दिया है।

समझौते की गुंजाइश खत्म हो गई हैः इलाहाबाद हाई कोर्ट

बेंच ने कहा कि दंपति 10 साल से अधिक समय से अलग रह रहा है। साथ ही पत्नी द्वारा पति के खिलाफ आपराधिक शिकायतों समेत कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कोर्ट ने कहा कि दहेज उत्पीड़न के केस में पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट पेश की।

See also  T-20 match of New Zealand vs India: हाईकोर्ट ने कहा- झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मैच होना प्रतिष्ठा की बात, नहीं रोक सकते मैच

प्रार्थी अदालत से बरी कर दिया गया। दोनों ने ही आरोप प्रत्यारोप लगाए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि समझौते की गुंजाइश खत्म हो गई है। झूठे केस कायम किए गए। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि झूठे केस में फंसाना क्रूरता है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment