Jharkhand

लालू यादवः सीबीआई ने नहीं रोका रास्ता तो लालू प्रसाद होंगे जेल से बाहर, अदालत अहम सुनवाई आज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Lalu prasad Yadav in AIMS
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः Lalu yadv bail hearing today चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत मामले में आज सीबीआई ने अगर रास्ता नहीं रोका तो वे जेल से बाहर आ सकते हैं। हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर आज अहम सुनवाई होनी है।

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई से लालू के कस्टडी से संबंधित सत्यापित दस्तावेज अदालत में दाखिल करने को कहा था। क्योंकि सीबीआई ने लालू की कस्टडी की अवधि पर आपत्ति जताई थी।

लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने दावा किया कि लालू प्रसाद दुमका कोषागार मामले में 42 से ज्यादा दिन जेल में रहे हैं, जो सजा की आधी अवधि से ज्यादा है। ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

See also  नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य बताए गए आरोपी को जमानत नहीं

इस पर सीबीआई की ओर से अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद ने इस मामले में अभी तक 37 माह 12 दिन ही जेल में बिताएं, जो सजा की आधी अवधि नहीं है। ऐसे में जमानत नहीं मिली चाहिए। इस पर अदालत ने सीबीआई से जेल अवधि के दावे की सत्यापति प्रति मांगी है।

लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कहा कि दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को सात साल की सजा मिली है। आधी सजा पूरी करने का हवाला देते हुए अदालत से जमानत की गुहार लगाई गई है।

लालू प्रसाद ने जमानत याचिका में बढ़ती उम्र व कई तरह की बीमारियों का भी हवाला दिया है। फिलहाल लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment