Supreme Court News

जज उत्तम आनंद हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीबीआई सौंप सकती है जांच की स्टेट्स रिपोर्ट

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Aug, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
judge Uttam Anand Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान सीबीआई की जांच की स्टेट्स रिपोर्ट अदालत में पेश करनी है। इसको लेकर सीबीआई लगातार संबंधित लोगों सो पूछताछ कर रही है।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्‍ना और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच सुनवाई कर रही है। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई, आईबी और राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की थी। सोमवार को सीबीआई से जांच की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांग सकती है।

इधर, सीबीआई की अलग-अलग टीमें घटना से घटना से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ में जुटी है। सीबीआई घटना के दिन ऑटो के पीछे चल रहे बाइक सवार के साथ-साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वालों के अलावा उनका इलाज करने वालों की सूची तैयार की है।

See also  SC News: जहानाबाद के निर्दलीय उम्मीदवार की अपील पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सभी लोगों से बारी-बारी से पूछताछ हो रही है। जज के परिजनों से भी सभी बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 के अधिकारी ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा से लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों से कभी अलग-अलग तो कभी आमने-सामने बैठा कर पूछताछ हो रही है।

इसे भी पढ़ेंः थोक शराब बिक्री नियमावली के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

लखन और राहुल सीबीआई से भी बार-बार यही कह रहे हैं कि नशे में धुत्त रहने के कारण ऑटो सड़क किनारे दौड़ रहे व्यक्ति की तरफ मुड़ गया, जिससे उन्हें टक्कर लग गई। इससे पहले राज्य सरकार के आदेश पर गठित एसआईटी को भी पांच दिनों तक दोनों यही बयान देते रहे।

See also  Oxygen Shortage: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार, कहा- नाकाम अफसरों को जेल में डालें या अवमानना के लिए रहें तैयार

ब्रेन मैपिंग सहित झूठ पकड़ने की अन्य जांच की सहमति मांगे जाने के दौरान दोनों ने को भी बताया था कि नशे में रहने के कारण ही यह घटना हुई है। हालांकि सीबीआई के अधिकारी उनके बयान को अंतिम नहीं मान रहे हैं। परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों से टीम घटना के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

दोनों के मोबाइल सीडीआर, घटनास्थल से मिले कॉल डंप, फोरेंसिक जांच के परिणाम के अलावा चिह्नित लोगों से लगातार हो रही पूछताछ के जरिए कांड में नए एंगल की तलाश हो रही है। दरअसल बिना मंशा के कोर्ट में इस मामले को हत्या साबित करना कठिन होगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment