Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट में मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर 9 May को सुनवाई हुई। मामले में आलमगीर आलम की ओर से बहस जारी रही। अगली सुनवाई 13 जून को होगी। इस मामले में तत्कालीन चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम भी आरोपित है।.ईडी ने 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है। उन पर टेंडर आवंटन में कमीशन लेने का आरोप है।
टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी ने सबसे पहले 21 फरवरी 2023 को बड़ी कार्रवाई की थी। निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर, पटना और दिल्ली सहित कई ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद वीरेंद्र राम को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल के ठिकाने पर छापेमारी की थी। संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से ईडी ने 32 करोड़ कैश बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने आलमगीर आलम से पूछताछ की। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।