मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: बेटी शादीशुदा है तो क्या हुआ, अनुकंपा पर नौकरी का हक नहीं छीन सकते, 13 साल पुराने मामले में HC का बड़ा फैसला

High court news
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि शादीशुदा बेटी को भी अनुकंपा पर नौकरी पाने का अधिकार है। पति की आय होने से पिता पर उसकी निर्भरता खत्म नहीं होती।

जस्टिस दीपक रोशन की बेंच ने कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) को दिवंगत कर्मचारी की विवाहिता बेटी को आठ सप्ताह के भीतर अनुकंपा पर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि महिला अपने पिता पर आर्थिक रूप से निर्भर थी, तो केवल शादीशुदा होने के आधार पर उसका दावा खारिज नहीं किया जा सकता।

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता के पास आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है और वह अपनी बीमार मां के साथ रहकर उनकी देखरेख कर रही है। कोर्ट ने माना कि नियोक्ता ने पति की मामूली आय को पिता पर निर्भरता खत्म होने के रूप में गलत तरीके से समझा गया। याचिकाकर्ता की आर्थिक निर्भरता साबित होने के कारण हाईकोर्ट ने सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया।

2013 में हुई पिता की मौत, 2017 में आवेदन खारिज

धनबाद की कोयला खदान में सहायक पद पर कार्यरत अर्जुन प्रसाद का 25 नवंबर 2013 को सेवा के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विधवा पत्नी ने अपनी बेटी को अनुकंपा पर नौकरी देने का प्रस्ताव दिया। हालांकि, सीएमपीएफओ ने जुलाई 2017 में बेटी के विवाहित होने का हवाला देकर आवेदन खारिज कर दिया था।

इसके बाद बेटी ने 2023 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने उसे नए सिरे से आवेदन देने की अनुमति दी, लेकिन अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान संगठन ने फरवरी 2024 में फिर दावा खारिज कर दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने दोबारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

किडनी देने के कारण मृतक की पत्नी असमर्थ

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रत्नेश कुमार ने कोर्ट को बताया, महिला की मां शारीरिक श्रम में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने पति को एक किडनी दान की थी। वहीं, दोनों बेटों ने मां की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। वे अलग रहते हैं। पिता की मौत के बाद मां की देखभाल बेटी कर रही है।

मां-बेटी मामूली पेंशन से जीवन गुजार रही हैं। सीएमपीएफओ की ओर से अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने दलील दी कि पिता की मृत्यु के समय बेटी शादीशुदा थी। उसका पति कमाता है और उसके दोनों भाई भी नौकरी करते हैं। ऐसे में पिता पर पूरी तरह निर्भर नहीं माना जा सकता। अदालत ने इन दलीलों को दरकिनार करते हुए विवाहिता पुत्री को नौकरी देने का निर्देश दिया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment