Civil Court News

गांजा तस्कर सज्जाद अंसारी को नहीं मिली जमानत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 29 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एनडीपीएस मामलों के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की अदालत ने गांजा तस्करी के आरोप में जेल में बंद सज्जाद अंसारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। वह छह जुलाई से जेल में है। नगड़ी पुलिस ने छह जुलाई को उसे 206 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।

याचिका पर सुनवाई के दौरान पीपी ने जमानत का विरोध किया। कहा कि याचिकाकर्ता के कब्जे से 206 किलो गांजा बरामद होने और अपराध की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता जमानत का हकदार नहीं है।

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि हमारे राज्य में नारकोटिक्स और ड्रग्स का अवैध परिवहन कई गुना बढ़ गया है, जो विशेष रूप से युवाओं और बड़े पैमाने पर समाज की संभावनाओं को प्रभावित करता है और देश की आर्थिकी को बर्बाद करता है। आजकल देश के युवा ड्रग तस्करों का शिकार बन कर अपना भविष्य खतरे में डाल रहे हैं।

See also  Ranchi: घर में घुसकर नाबालिग से मारपीट करने के आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने सुनवाई सजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment