Civil Court News

CID Court: TDPL के निदेशक रामवीर सिंह की जमानत की गुहार, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 25 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: JPSC की विवादित परीक्षा संचालित करने वाली दागी कम्पनी TDPL के डायरेक्टर रामबीर सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है।

उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दायर की है। रामबीर सिंह की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट स्थित सीआईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी

पिछले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी एजेंसी केस डायरी नहीं सौंप पाई है।

जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई तक केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट अब रामबीर सिंह की जमानत याचिका पर केस डायरी आने के बाद 29 सितंबर को सुनवाई होगी।

See also  जमीन विवादः Ex DGP डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के घर तोड़ने पर HC की रोक

रामबीर सिंह को सीआईडी ने जुलाई महीने में 23 तारीख को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment