Civil Court News

ATS Court: अवैध हथियार की खरीद-बिक्री मामले में दो आरोपियों पर आरोप गठित

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Civil Court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Civil Court: अवैध रूप से हथियार की खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद लातेहार के बालूमाथ निवासी अभिमन्यु कुमार साहू एवं सत्यम कुमार पर बुधवार को एटीएस की विशेष अदालत में आरोप गठित(Charge Frame) किया गया। अदालत ने उस पर लगे आरोपों के बारे में पूछा। जिस पर आरोपी ने कहा कि मामले में निर्दोष हैं। आगे ट्रायल फेस करेंगे। सत्यम कुमार बीते 30 अगस्त और अभिमन्यु साव बीते पांच दिसंबर से जेल में है।

मामले में अब अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए अदालत ने 17 मई की तारीख निर्धारित की है। बता दें कि एटीएस की टीम ने 30 अगस्त 2023 को डोरंडा ओवर ब्रिज हनुमान मंदिर के पास रात्रि में सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से 7.65 एमएम के 20 जिंदा कारतूस तथा अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस के सामने बताया कि अभिमन्यु कुमार साव के साथ दो पिस्तौल और 40 कारतूस की आपूर्ति के लिए बातचीत हुई है। जिसके एवज में 85 हजार रुपए पिंकू गुप्ता के माध्यम से फोन पे खाते में भेजा गया था। घटना को लेकर एटीएस कांड संख्या 11/23 दर्ज किया गया।

See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सड़क दुर्घटना में मिठाई विक्रेता की मौत पर परिजनों का मुआवजा बढ़ाया, बीमा कंपनी की याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment