high court news

Ranchi: हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार का अंतिम कार्य दिवस 20 मार्च, रिटायरमेंट के बाद जजों की संख्या हो जाएगी 15

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 07 Mar, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi: हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार का अंतिम कार्य दिवस 20 मार्च, रिटायरमेंट के बाद जजों की संख्या हो जाएगी 15
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार 20 मार्च गुरुवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह 20 मार्च को अंतिम दिन कोर्ट करेंगे। जस्टिस नवनीत कुमार 8 अक्तूबर 2021 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने थे। हाईकोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति होने तक वह न्यायायुक्त रांची के पद पर कार्यरत रहे। वह मूलतः बिहार के भोजपुर जिला निवासी है। उनका जन्म 20 मार्च 1963 को हुआ। उन्होंने सेंट जॉन्स हाई स्कूल, रांची से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से भौतिकी में इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई की।

उन्होंने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली विवि से कानून में स्नातकोत्तर(एलएलएम) भी किया। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू की और फिर 1990 में पटना हाईकोर्ट में अपने प्रैक्टिस शुरू की और लगभग 10 वर्षों तक इसे जारी रखा। वह 22 दिसंबर 2001 को झारखंड राज्य में उच्च न्यायिक सेवा में आए थे। लगभग 23 साल से न्यायिक सेवा से जुड़े है। जस्टिस कुमार के सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 से घटकर 15 हो जाएगी।

See also  Court News: पत्नी की बांझपन की जानकारी छिपाने को नहीं माना अपराध, रांची कोर्ट ने कहा- हर वैवाहिक विवाद आपराधिक मामला नहीं

CourtNews Desk

1,835 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment