Association

एडवोकेट एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कहा- बाहरी को जज नहीं बनाएं

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
adv-asso
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नए जजों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को पत्र लिखा है। एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि हाई कोर्ट में किसी बाहरी बार से नए जजों की नियुक्ति की अनुशंसा नहीं की जाए।

ऐसे ही अधिवक्ता को जज बनाने की अनुशंसा की जाए, जो झारखंड हाई कोर्ट एसोसिएशन का सदस्य होने के साथ-साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल का सदस्य हो। इसके अलावा वह झारखंड हाई कोर्ट में नियमित रूप से प्रैक्टिस करता हो। कई बार देखा गया कि अधिवक्ता एडवोकेट एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन यहां के हाई कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करते हैं।

See also  Ranchi/H Court: JSSC शिक्षक भर्ती संशोधित रिजल्ट विवादों में, हाईकोर्ट पहुंचा मामला – याचिकाकर्ता का दावा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन

ऐसे बाहरी लोगों का नामों की अनुशंसा नहीं की जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2016 में एडवोकेट एसोसिएशन ने बाहरी लोगों को जज बनाए जाने का विरोध करते हुए आमसभा की बैठक में संकल्प लिया था। इसलिए बाहरी के नाम की अनुशंसा नहीं की जाए।

adv asso
adv asso1

जानकारी मिली है कि झारखंड हाई कोर्ट में नए जज बनाए जाने की अनुशंसा जल्द ही सुप्रीम कोर्ट को भेजी जानी है। जिसमें बाहरी बार यानी दूसरे हाई कोर्ट के अधिवक्ता का नाम भी शामिल किए जाने की संभावना है। इसका विरोध करते हुए एसोसिएशन की भावना से चीफ जस्टिस को अवगत कराया गया है।

ऋतु कुमार, अध्यक्ष, हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन

dhiraj adv

झारखंड राज्य के बाहर के अधिवक्ता संघ या बार से हाई कोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए कालेजियम के द्वारा अनुशंसा भेजने का मुद्दा वास्तव में चिंताजनक है। यह न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं के हितों को प्रभावित करता है, बल्कि राज्य की न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को भी प्रभावित कर सकता है। इस स्थिति में, बार एसोसिएशन को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्हें अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर लड़ना चाहिए। यह समय हताशा और निराशा का नहीं है, बल्कि एकता और संघर्ष का है।

धीरज कुमार, अधिवक्ता, झारखंड हाई कोर्ट

बता दें कि हाई कोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या 25 है। इस वर्ष जस्टिस डा एसएन पाठक सेवानिवृत हो जाएंगे। जिसके बाद जजों की संख्या 17 हो जाएगी।

See also  Jharkhand News/RDBA: रांची जिला बार एसोसिएशन ने पहली बार सदस्यों को डायरी के साथ 12 पन्नों वाला कैलेंडर कर रहा वितरित
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment