high court news

Ranchi: चंदन नदी पर बने डैम से जुड़ी याचिका 8 साल पर निष्पादित, हाईकोर्ट ने कहा दो राज्यों के बीच जल विवाद का है मामला

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 12 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 08 at 1.49.01 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चंदन नदी पर बने डैम से झारखंड को पर्याप्त पानी दिलाने के लिए दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने मंगलवार को निष्पादित कर दी । चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने कहा यह दो राज्यों के बीच जल विवाद का मामला है। इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं की जा सकती। प्रार्थी चाहे तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।


चंदन डैम से झारखंड को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी देने की मांग को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने जनहित याचिका दायर की थी। वर्ष 2016 में दायर इस याचिका में कहा गया था कि चंदन डैम के चार कैनाल सिस्टम झारखंड आते हैं। सिस्टम खराब हो गया है जिसकी मरम्मत कर झारखंड को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए, ताकि सिंचाई की सुविधा झारखंड के लोगों को मिले।

See also  High Court News: सहायक शिक्षक नियुक्ति पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment