high court news

Hemant Soren की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई; ईडी से 10 जून तक मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की नियमित जमानत पर मंगलवार (28 मई) को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अवकाशकालीन पीठ ने इस मामले में ईडी से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की गई है।

इससे पहले सोमवार को हेमंत सोरेन ओर से अदालत से मामले की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया गया था। हाई कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए मंगलवार 28 मई को सुनवाई निर्धारित की।

WhatsApp Image 2024 05 27 at 5.49.09 PM

ईडी कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद- बिक्री के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में है।
इस मामले में हेमंत सोरेन ने ईडी कोर्ट में 15 अप्रैल को जमानत याचिका दायर की थी।

See also  नियुक्ति को लेकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को हाईकोर्ट का नोटिस

हेमंत का दावा- नहीं बनता मनी लांड्रिंग का मामला

धीरज कुमार, अधिवक्ता, झारखंड हाई कोर्ट

इस पर सुनवाई करने के बाद चार मई को ईडी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट में ईडी की ओर से कहा गया था कि हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरूपयोग किया है। जमीन फर्जीवाड़े में वह शामिल रहे हैं, जबकि हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ मनी लाउंड्रिंग का मामला नहीं बनता है। किसी प्रकार के लेन – देन का सीधा साक्ष्य नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली थी अंतरिम जमानत

इससे पहले हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वहां पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली।

See also  CCL: जवाब के लिए बार-बार मांगा समय पर दिया नहीं, हाई कोर्ट ने सीसीएल पर एक लाख का लगाया हर्जाना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment