Association

रांची के अधिवक्ताओं के लिए कोविड केयर सेंटर में उपचार की व्यवस्था करने की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 27 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
covid care center in ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने रांची उपायुक्त को पत्र लिखकर अधिवक्ताओं के लिए कोविड केयर सेंटर में उपचार की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। उनकी ओर से रांची उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि हाईकोर्ट के जजों, अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए तैयार किए गए कोविड केयर सेंटर में अधिवक्ताओं  के भी उपचार की व्यवस्था होना चाहिए।

उन्होंने इस पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता न्यायिक प्रणाली का अभिन्न हिस्सा हैं और अधिवक्ताओं को ऑफिसर ऑफ दी कोर्ट कहा जाता है। लेकिन उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में अधिवक्ताओं के लिए कोविड केयर सेंटर में उपचार का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए यहां के अधिवक्ताओं को भी उक्त केयर सेंटर में उपचार की व्यवस्था की जाए।

See also  खुशखबरी: प्रदेश के 30 हजार से ज्यादा वकीलों के लिए बड़ी खुशखबरी, पांच लाख तक मेडिक्लेम और नए वकीलों को भी हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपए साथ ही 14 हजार प्रतिमाह पेंशन भी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment