मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Corona Update: कोरोना संक्रमण के चलते आयुक्त की अदालत 23 जनवरी तक बंद

Ranchi District Bar Association
---Advertisement---

Ranchi: Corona Update कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर ने अपनी अदालत में 23 जनवरी तक सुनवाई बंद कर दी है। आयुक्त कार्यालय के सचिव की ओर से जिला बार संघ के सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि आयुक्त की अदालत तत्काल प्रभाव से 23 जनवरी तक बंद रहेगी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे और अधिवक्ताओं को संक्रमित होने का हवाला देते हुए जिला बार संघ के महासचिव संजय कुमार विद्रोही की ओर से आयुक्त को अपनी अदालत में सुनवाई बंद करने के लिए पत्र लिखा गया था। इसपर विचार करते हुए आयुक्त ने 23 जनवरी तक कोर्ट में सुनवाई बंद करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ेंः National Games scam: मधुकांत पाठक पर जल्द होगा आरोप तय, डिस्चार्ज याचिका खारिज

जिला बार संघ के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने रांची उपायुक्त और आरआरडीए को एक पत्र लिखकर उनकी अदालतों को 15 दिनों तक बंद करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता संक्रमित पाए जा रहे हैं। उक्त दोनों की अदालत में सुनवाई के लिए कई मामले निर्धारित किए गए हैं।

कोरोना संक्रमण में तेजी होने की वजह से दोनों अदालतों को 15 दिनों तक बंद किया जाए। सिविल कोर्ट के पुराने बार भवन में 60 अधिवक्ताओं की कोरोना जांच की गई। इसमें सात अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, नए बार भवन में 20 अधिवक्ताओं को कोरोना की वैक्सीन दी गई। बार संघ ने सभी अधिवक्ताओं से कोरोना जांच कराएं और टीकाकरण कराने की अपील की है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Comment