मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

आदेश का पालन नहीं होने पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और 8 कुलपतियों को हाजिर होने का निर्देश दिया

Jharkhand High Court
---Advertisement---

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने अवमानना के एक मामले में सुनवाई करते हुए राज्य के आठ विश्वविद्यालयों के वीसी, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को हाजिर होने का निर्देश दिया है। अदालत ने सभी को 22 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हाजिर होने को कहा है। है।

शुक्रवार को अदालत सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के डॉ. महादेव रविदास की ओर से दाखिल अवमानना वाद याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि रिवाइज पे निर्धारित करने को लेकर हाईकोर्ट पूर्व में आदेश दे चुकी है।

लेकिन कोर्ट के आदेश का अनुपाल नहीं किया जा रहा है। इस पर सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इसी महीने की चार तारीख को शिक्षा विभाग ने रिवाइज पे निर्धारित करने का आदेश जारी करते हुए विश्वविद्यालय को भेज दिया था। लेकिन विश्वविद्यालय पैसा नहीं होने की बात कह रहा है।

इसे भी पढ़ेंः मनी लांड्रिंगः पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को जारी ईडी के समन पर रोक से हाई कोर्ट का इन्कार

इस पर अदालत ने कहा कि ऐसे कई मामले अदालत में आते हैं जिनमें राज्य सरकार और विश्वविद्यालय एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। अब समय आ गया है कि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के विवाद को समाप्त कर दिया जाए। 

इसके बाद अदालत ने मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू, रांची विश्वविद्यालय रांची, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपतियों को ऑनलाइन हाजिर होने का निर्देश दिया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

High court news

HC News: ईडी को मैनेज करने के नाम पर 6 करोड़ के लेन-देन मामला: पुलिस जांच पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 7 दिसंबर को

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Leave a Comment