Association

झारखंड में जनवरी में रेगुलर कोर्ट शुरू नहीं हुआ तो अधिवक्ता वर्चुअल कोर्ट से खुद को रखेंगे अलग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 30 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand state bar council
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः (Jharkhand High Court) झारखंड हाई कोर्ट सहित राज्य के सभी अदालतों में वुर्चअल कोर्ट की जगह रेगुलर कोर्ट शुरू करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट बार काउंसिल की आमसभा हुई।

इसमें सर्वसम्मति से पूरे झारखंड में वुर्चअल कोर्ट की जगह रेगुलर कोर्ट शुरू कराने पर सहमति बनी। चार जनवरी तक झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अधिवक्ता के प्रतिनिधि मिलेंगे।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश को स्टेट बार काउंसिल की आमसभा में लिए गए निर्णय से अवगत कराएंगे। इसके बाद अगर निकट भविष्य में फिजिकल कोर्ट शुरू करने का आश्वासन नहीं मिलता है तो अधिवक्ता वर्चुअल कोर्ट से खुद को अलग रखेंगे।

See also  झारखंड के वकीलों की पेंशन राशि बढ़ाकर होगी दस हजार

इसे भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा नियुक्ति की जांच करने वाले पूर्व जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन

बैठक में कहा गया कि इसको लेकर मुख्य न्यायाधीश को सभी जिला अधिवक्ता संघों की भावनाओं के अनुरूप काउंसिल की ओर से पत्र भेजा गया है।

स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि काउंसिल का यह निर्णय राज्य के अधिवक्ताओं की भावनाओं के अनुरूप है।

बैठक में काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, बीसीआइ सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, काउंसिल सदस्य महेश तिवारी, गोपेश्वर झा, निलेश कुमाार, रामसुभग सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment