मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

---Advertisement---

एटूजेड कंपनी के 9.08 करोड़ रुपये बकाया मामले में नजारत टीम ने फ्रीज किया बैंक खाता, कमरों के सामानों की भी बनाई सूची

Ranchi News: कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर सिविल कोर्ट की नजारत टीम ने बुधवार को Ranchi Municipal Corporation की संपत्ति कुर्क कर ली। टीम ने सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की विकास भवन शाखा में निगम का बैंक खाता फ्रीज कराया। इसके बाद निगम कार्यालय पहुंचकर तीसरी मंजिल तक विभिन्न कमरों में रखे सामानों की सूची तैयार की और अपराह्न 4:05 बजे तक कुर्की की कार्रवाई पूरी कर ली। हालांकि, कुर्की की प्रक्रिया संपन्न होने के ठीक 20 मिनट बाद यानी अपराह्न 4:25 बजे कमर्शियल कोर्ट (पी.ओ. अखिलेश कुमार तिवारी) की ओर से जारी स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) नजारत को प्राप्त हुआ। इस आदेश में ‘रिट ऑफ अटैचमेंट’ के आगे के निष्पादन (further execution) पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 तक रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के दौरान नजारत की टीम में नाजीर जीशान इकबाल, नायब नाजीर सत्यदेव कुमार, सहायक धर्मेंद्र सिंह और सतीश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी शामिल थे। इस दौरान एटूजेड कंपनी के दिल्ली से आए प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

2011 के कचरा प्रबंधन समझौते से शुरू हुआ विवाद:

रांची नगर निगम और मेसर्स एटूजेड वेस्ट मैनेजमेंट (रांची) लिमिटेड के बीच वर्ष 2011 में शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर समझौता हुआ था। काम के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद नगर निगम ने 27 दिसंबर 2013 को कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया था। इस फैसले को लेकर विवाद अदालत पहुंचा और मामला निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गया। हालांकि, अलग-अलग अदालतों में नगर निगम को राहत नहीं मिली।

नौ करोड़ आठ लाख रुपये की वसूली का दावा:

कंपनी ने आर्बिट्रल अवॉर्ड के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए कमर्शियल कोर्ट में एग्जीक्यूशन केस संख्या 09/2025 दायर किया है। इसी मामले में नगर निगम की संपत्ति कुर्क करने के लिए ‘रिट ऑफ अटैचमेंट’ जारी किया गया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में कंपनी ने ब्याज और अन्य देयताओं को जोड़कर नगर निगम से कुल 9 करोड़ 8 लाख 6 हजार 737 रुपये की वसूली का दावा किया है। इसी राशि की वसूली के लिए बुधवार को नजारत की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की, जिसके पूरा होने के बाद कोर्ट का स्थगन आदेश प्राप्त हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment