मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

HC News: बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, 5.25 लाख मुआवजे का आदेश बरकरार

High court news
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने चतरा में एक दुकान को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए ढहाने के मामले में राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने कहा कि राज्य की कार्रवाई पूरी तरह मनमानी और कानून के अधिकार का दुरुपयोग थी। अदालत ने एकलपीठ द्वारा दिए गए 5.25 लाख रुपये मुआवजे के आदेश को बरकरार रखा। मामला चतरा के प्रतापपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद साहू की दुकान से जुड़ा है। उन्होंने वर्ष 2011 में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि प्लॉट संख्या-296, खाता संख्या-36 स्थित उनकी दुकान को प्रशासन ने बिना वैधानिक अधिकार के बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। एकलपीठ ने 27 जून 2024 को राज्य सरकार को निर्माण लागत के लिए 5 लाख रुपये और मानसिक पीड़ा के लिए 25 हजार रुपये देने का आदेश दिया था। हालांकि दो वर्ष बीतने के बाद भी सरकार ने राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई।

अपील में राज्य सरकार ने दावा किया कि संबंधित भूमि वर्ष 1914 में अधिग्रहित हो चुकी थी और इस संबंध में पुराने दस्तावेज पेश करने की अनुमति मांगी। खंडपीठ ने कहा कि 13 वर्षों तक लंबित रहे मुकदमे में राज्य ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अब अवमानना कार्यवाही शुरू होने के बाद दस्तावेज लाने का प्रयास न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। अदालत ने यह भी कहा कि इन दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं होता कि वे उसी भूमि से संबंधित हैं, जबकि याचिकाकर्ता ने 1973 की पंजीकृत बिक्री विलेख के आधार पर भूमि खरीदी थी और सरकारी अभिलेखों में उसका नाम भी दर्ज था। अदालत ने टिप्पणी की कि यह अपील संभवतः उन अधिकारियों को बचाने के लिए दायर की गई, जिनसे भविष्य में मुआवजे की राशि की वसूली की जा सकती है। पीठ ने कहा कि दिया गया मुआवजा वास्तव में कम है, फिर भी राज्य की अपील में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता। अदालत ने चतरा के उपायुक्त को एक सप्ताह के भीतर 5.25 लाख रुपये अदालत में जमा कराने का निर्देश दिया, ताकि याचिकाकर्ता सत्यापन के बाद राशि प्राप्त कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

Leave a Comment