मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

India/Jharkhand News: रांची में 2nd ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

---Advertisement---

Ranchi News_रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 का शनिवार, 3 जनवरी 2026 को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आर. मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों को अपने न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता 3 से 4 जनवरी 2026 तक रांची स्थित खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 31 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। इनमें झारखंड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, बॉम्बे, राजस्थान, केरल, कर्नाटक एवं उड़ीसा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश शामिल हैं। टूर्नामेंट के दौरान मेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, वूमेन्स सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स कुल चार श्रेणियों में मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य न्यायपालिका के सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।इस अवसर पर न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन के उल्लेखनीय सहयोग के लिए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को सम्मानित किया गया। रविवार को सुबह 9 बजे सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

HC News: जस्टिस विभु बाखरू होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Comment