State News

तीन बच्चों की मां पर दो ‘पतियों’ ने ठोका दावा, थाने पहुंचा मामला तो पुलिस के उड़े होश-Bihar News

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
one_wife_two_husbands_case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला पर दो लोगों ने पति होने का दावा कर दिया। महिला तीन बच्चों की मां है। उसके 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक लड़की है। जब गौरोल थाने में यह मामला पहुंचा तो एक बार पुलिसकर्मियों का भी सिर चकरा गया। दो लोग पुलिस के सामने एक ही महिला के पति होने का दावा करने लगे। उनकी बातें सुनने के बाद पुलिस उनका मामला सुलझाने में जुट गई।

गौरोल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार और अवर निरीक्षक शिवम कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 22 साल पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई। इसी बीच 2018 में पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई। पत्नी अपनी 5 साल की बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर हाजीपुर चली गई और वहां एक कंपनी में काम करने लगी।

See also  तीन साल पहले एसीबी ने मांगी थी प्राथमिकी की अनुमति, विभाग अब दे रहा सहमति

इसी बीच महिला की कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से मुलाकात हो गई। उसके साथ वह ढोढ़ी आ गई और कुछ दिन बाद वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी। महिला के पहले पति राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह लगातार 7 साल से अपनी पत्नी को खोज रहा है। बीते मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि वह भटौलिया गांव में रह रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया गया। थाने पर दोनों पति महिला को अपने-अपने साथ ले जाने को तैयार हो गए। हालांकि, महिला फिर से पहले पति का साथ जाने पर अड़ गई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment