high court news

Ranchi/H Court: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर हाई कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 11 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/H Court: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर हाई कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता बंधु तिर्की पर झारखंड हाईकोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने यह जुर्माना उनकी ओर से बार-बार हस्तक्षेप याचिका दायर करने पर नाराजगी जताते हुए लगाया। अदालत ने उनकी नवीनतम हस्तक्षेप याचिका को भी खारिज कर दिया। बंधु तिर्की ने अपनी अपील याचिका की शीघ्र सुनवाई की मांग को लेकर हस्तक्षेप याचिका दायर की थी। इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह की एक याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने पहले ही खारिज कर दिया था। इसके बावजूद दोबारा याचिका दाखिल करने को कोर्ट ने अनुचित माना। गौरतलब है कि मार्च 2022 में सीबीआई की विशेष अदालत ने बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में तीन साल की सजा और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का भी आदेश दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ तिर्की ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है।

See also  Lok Adalat: टूटते परिवार को जोड़ना और समाज के हरेक व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना डालसा, झालसा और नालसा का मुख्य उद्देश्य- चीफ जस्टिस

CourtNews Desk

1,849 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment