high court news

SC News: निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट में अब 29 मई को होगी सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 May, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Supreme court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी Vinay Choubey को फिलहाल जमानत के लिए और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की अगली तारीख 29 मई निर्धारित की है। विनय चौबे करीब एक वर्ष से जेल में बंद हैं और उन्होंने राहत के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें राहत नहीं दी जा सकती।

See also  हेमंत सरकार गिराने के साजिश में शामिल अभियुक्तों से पुलिस करेगी पूछताछ, दो दिन की मिली रिमांड

विनय चौबे के खिलाफ हजारीबाग जिले में कथित जमीन घोटाले से जुड़ा मामला दर्ज है। मामले की जांच एसीबी कर रही है। प्राथमिकी में विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार मामले में पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 29 मई को होगी, जिस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। यदि अदालत उन्हें राहत देती है तो यह मामले में बड़ा मोड़ माना जाएगा।

See also  दल-बदल मामलाः बाबूलाल मरांडी की याचिका पर विधानसभा ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment