Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में महिला आरोपी सुनीता कुमारी को दोषी पाकर एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वेदिका आईटी सॉल्यूशन ने पटना के मोहनपुर कछुवाला, रामधनीपुर मोहल्ला निवासी एसजे इंटरप्राइजेज के संचालक सुनिता कुमारी के खिलाफ 20 मार्च 2023 को मुकदमा किया था।
आरोप था कि सुनीता कुमारी ने वेदिका आईटी सॉल्यूशन से 2 लाख 70 हजार 771 रुपए का कंप्यूटर पार्टस उधार के रूप में ली थी। जब भुगतान का समय आया तो महिला ने उतनी राशि का चेक कंपनी को दिया। जो बाउंस कर गया। इसके बाद कंपनी ने सुनीता कुमारी के खिलाफ सिविल कोर्ट रांची में मुकदमा किया था।