high court news

Ranchi/H Court: रिम्स की व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, झालसा टीम करेगी विस्तृत निरीक्षण

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Nov, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi/H Court: रिम्स की व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, झालसा टीम करेगी विस्तृत निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर रुख अपनाते हुए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की टीम को संस्थान का व्यापक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने गुरुवार को रिम्स की स्थिति सुधारने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को निर्धारित है। अदालत ने झालसा सचिव को निर्देश दिया है कि वह एक विशेष जांच समिति का गठन करें, जो रिम्स में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता, मशीनों की स्थिति, दवाओं की कमी, बाहरी दवाओं की खरीद, स्वच्छता व्यवस्था, डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपे।

See also  High Court: बिजली निगमों के उच्च प्रबंधन पद पर विशेषज्ञों की नियुक्ति मालमें दायर याचिका पर सुनवाई 24 जुलाई को

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि रिम्स की स्थिति अब भी बदहाल है। रिम्स जीबी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई कार्य नहीं किया गया, जबकि अदालत ने पहले ही दो माह के भीतर निर्णयों को लागू करने का आदेश दिया था। प्रार्थियों ने कहा कि रिम्स और सरकार बार-बार केवल शपथपत्र दाखिल कर रही है, परंतु जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए रिम्स की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एक स्वतंत्र और पारदर्शी जांच टीम की आवश्यकता है। अदालत ने प्रार्थी को भी निर्देश दिया है कि वह सरकार और रिम्स द्वारा अब तक दाखिल किए गए शपथपत्रों तथा हाईकोर्ट के 10 अक्टूबर 2025 के निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों का ब्योरा एक टेबुलर चार्ट के रूप में अगली सुनवाई से पूर्व प्रस्तुत करे। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिम्स की स्थिति पर अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CourtNews Desk

1,845 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment